JUST BOOK AN APPOINTMENT IN RS. 2100/-    

Article on Shivji Ki Pooja


शिवजी की पूजा में ध्यान रखने योग्य बात


शिवपुराण के अनुसार भगवान् शिव को कौन सी चीज चढाने से मिलता है क्या फल:
किसी भी देवी-देवता का पूजा करते वक़्त उनको अनेक चीज अर्पित की जाती हैं। प्रायः भगवान् को अर्पित की जाने वाली हर चीज का फल अलग होता है। शिव पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है की भगवान् शिव को अर्पित करने वाली अलग-अलग चीजों का क्या फल होता है।

अनाज 
1. भगवान् शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
4. गेहूँ चढ़ाने  से संतान वृद्धि होती है। ये सभी अन्न भगवान् को अर्पित करने के बाद गरीबों में वितरित कर देना चाहिए।

द्रव्य 
1. ज्वर (बुखार) होने पर भगवान् शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व् संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गयी है।
2. नपुंसक व्यक्ति अगर शुद्ध घी से भगवान् शिव का अभिषेक करे, ब्राह्मणों को भोजन कराये तथा सोमवार का व्रत करे तो उसकी समस्या का निदान संभव है।
3. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान् शिव को चढ़ाएं।
4. सुगन्धित तेल से भगवान् शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
5. शिवलिंग पर ईंख (गन्ना) का रस चढ़ाया जाये तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
6. शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व् मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
7. मधु (शहद) से भगवान् शिव का अभिषेक करने का राजयक्ष्मा (टीबी) रोग में आराम मिलता है।

फूल
1. लाल व् सफेद आंकड़े के फूल से भगवान् शिव का पूजन करने पर भोग व् मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वहां सुख मिलता है।
3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य विष्णु को प्रिय होता है।
4. शमी पत्रों (पत्तों) से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुन्दर व सुशील पत्नी मिलती है।
6. जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
7. कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख संपत्ति में वृद्धि होती है।
9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान् शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
10. लाल डंठल वाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।
11. दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

By Astro Dr. Kaajal Manglik
article published in Future Samachar Magazine, Year 21, No. 9, September, 2017, pg. 50